पर्यटन में छुपा है बेहतर स्वास्थ का राज

 


                    भारत में  प्राचीन काल से ही मानव की सुख और शांति की संतुष्टि व ज्ञान के लिए पर्यटन को अति उत्तम माना गया है। स्वास्थ्‍य पर्यटन से मन को काफी सुकून मिलता है क्योंकि कुछ दिनों के लिए चिंता-तनाव से मुक्ति मिल जाती है। इससे हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है एवं मानसिक तनाव दूर हो जाता है। पर्यटन के लिए भारत बिल्कुल सही जगह है जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के अलावा यहां की खूबसूरत जगहों का भ्रमण भी किया जा सकता है। पर्यटन स्थलों पर योगा, प्राणायाम के द्वारा बेहतर स्वास्थ पाया जा सकता है। इनके माध्यम से कई गंभीर बिमारियों से भी मुक्ति मिलती है। भारत के स्थानीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना होगा। सरकार की जिम्मेदारी है की इन्हें विकसित और प्रचारित करे। हर पर्यटन स्थल पर मुलभुत सुविधाएं मिले तो पर्यटन बढ़ेगा व ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यटन कर बेहतर स्वास्थ प्राप्त करने लगेंगे।



Comments

Post a Comment

hey, don't forget to follow me.
feel free to give suggestions and ideas for my next article.