कविता- विज्ञान का शिखर गणित


 

बहुउद्धेश्य से हम पढ़े गणित,

आओ बताए हम तुम को रीत,

गणित विषय है सबसे प्यारा,

जीवन बना दे वो सबका न्यारा,

रूपये से लेकर जीवन का हिसाब,

गणित दिलाता तुम्हें खिताब।


गणित की हर शाखा का कायदा,

दिलाएं वो सदैव फायदा,

अंक गणित, बीज गणित या हो वैदिक गणित,

पढ़ो,समझो,जान लो दिलाए सदैव जीत।

ऐसा प्रिय विषय गणित,

आए समझ तो बन जाएं मीत।


➗✖️➖➕

चिन्ह मात्र से समझ दिलाता,

सभी ज्ञानी से प्रशंसा पाता।

विज्ञान का शिखर गणित,

उद्देश्य उसका दिलाना जीत।

-कृष्णा जोशी, इन्दौर, मध्य प्रदेश


Comments