रंग पंचमी की बहार: कृष्णा जोशी, इन्दौर, म.प्र.

Photo-https://images.app.goo.gl/qBvKnUu8YyTfoixX6

 रंग पंचमी क्यूं मनाएं?

आओ हम तुम्हें समझाएं,

रंगों की बौछार समा में घुल जाए,

खुशियों के संग मानव प्रसन्न नज़र आएं,


तो क्यूं ना हम परिवार संग मिलकर रंग पंचमी मनाएं,

और जग में सदैव रंगीन माहौल कर जाएं,

हर घर का सदस्य एक साथ नजर आए,

त्यौहार की रौनक सुंदर मन को भाए।

मिठास का रंग मन मीठा कर जाएं,


आया समझ रंग पंचमी का राज़,

तो क्यूं ना होली के बाद रंग पंचमी हो खास।

आओ सभी और संदेश पहुंचाएं,

रंग पंचमी खुशियों के संग मनाएं,


कोरोना को दूर भगाएं,

घर में खुशी का माहौल समाए,

खुशियों का नजारा देख हर मन प्रसन्न हो जाएं,

रंगीन समा. हंसी खुशी बढ़ जाएं।

-कृष्णा जोशी, इन्दौर, म.प्र.


Comments