बधाई महामहिम



जय हो भारतवर्ष की महिमा

देखे दुनिया इसकी गरिमा

यह जीत हुई है अप्रतिम

फिर बनीं द्रौपदी महामहिम।


यह निरपेक्ष देश का है प्रमाण

अदभुत भारत संविधान

है जात पात न यहां प्रधान

होता सबका उच्च सम्मान।


आपकी बुद्धि,बल व क्षमता

चलाएगी देश की राजनीति सत्ता

हैं सुयोग्य जो पुरुष व नारी

हों निर्विरोध वो पद अधिकारी।


हुईं मुर्मू देश की सुप्रीम कमांडर

मिला उनको सर्वोच्च शिखर

वो नारी जाति का बनीं आधार

बधाई उनको बारबार।


-इंदिरा कुमारी, नोएडा 

Comments

Post a Comment

hey, don't forget to follow me.
feel free to give suggestions and ideas for my next article.